
Sanjay Prasad
Jamshedpur: अपने निष्पक्ष और शोधपरक वीडियो के लिए मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी का ताजा वीडियो द एंड… तेजी से वायरल हो रहा है और देखा जा रहा है. महज 18 घंटे में इस वीडियो को दो मिलियन यानि 20 लाख लोगों का व्यूज मिला है. यही नहीं इस वीडियो को 13 हजार कमेंट्स मिले हैं. आइये जानते हैं कि आखिर यह वीडियो किस विषय पर है जो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा देखा जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल
यह वीडियो अडानी द्वारा एनडीटीवी के 29 फीसदी शेयर खरीदने को लेकर है. इस खरीददारी के बाद सोशल मीडिया पर मोदी समर्थक और विरोधियों के बीच युद्ध जारी है. इस युद्ध के केन्द्र में एनडीटीवी के एंकर रवीश कुमार है, जो सबसे ज्यादा ट्रोल किए जा रहे हैं. उन्हें नौकरी से निकाले जाने से लेकर उनके घर पर ईडी-सीबीआई के छापा पड़ने तक की अफवाहें हैं. इससे साबित होता है कि गोदी मीडिया के इस दौर में एनडीटीवी और रवीश कुमार कितने लोकप्रिय हैं. उनके प्रशंसक तो उन्हें देखते ही हैं, उनके धूर विरोधी भी रवीश के शो को देखना पसंद करते हैं. ध्रुव राठी ने इस पूरे मामले को न केवल सरल, वस्तुनिष्ठ और रोचक तरीके से बताया है बल्कि इस होस्टाइल टेकओवर के पीछे की सच्चाई भी बताई है. उन्होंने एनडीटीवी के भविष्य की संभावनाओं और विकल्पों को भी बताया है.




