JharkhandLead NewsRanchiSports

सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम जूनियर वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना

Ranchi: 01 से 12 अप्रैल को POTCHEFSTROOM साउथ अफ्रीका में आयोजित FIH जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय महिला हाकी टीम आज रवाना हो गयी. टीम की कप्तानी झारखंड की सलीमा टेटे के हाथों में है. टीम में झारखंड की ही संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग भी हैं. तीनों ही खिलाड़ी सिमडेगा जिला के रहने वाली हैं. सिमडेगा जिला की सलीमा टेटे सदर प्रखंड की बड़की छापर गांव की रहने वाली हैं तथा ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड़ी के रहने वाली हैं.

सलीमा और संगीता कुमारी रांची रेलवे में कार्यरत हैं वही ब्यूटी डुंगडुंग अभी नौकरी की तलाश में हैं. तीनों ही खिलाड़ी आज भुवनेश्वर से पूरी भारतीय टीम के साथ रवाना हुए. भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रुप D में है.

इसे भी पढ़ें:Breaking : धनबाद के सिंदरी हर्ल प्लांट में हादसा, एक मजदूर की मौत

इस टीम में मलेशिया, जर्मनी और वेल्स की टीम है. भारत का पहला मैच 2 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ, 3 अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ और 5 अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ होगा.

तीनों खिलाड़ियों सहित पूरी टीम को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने विश्व कप जीतने की शुभकामना दी है.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : सदन में सीएम हेमंत का बड़ा ऐलान, राज्य में जल्द लागू करेंगे पुरानी पेंशन स्कीम

Related Articles

Back to top button