JharkhandPalamu

पलामू: प्रसव के बाद बहू ससुराल जाने को नहीं हुई तैयार, सास बच्चा लेकर फरार

Palamu: मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को अजीबो गरीब मामला सामने आया. यहां प्रसव के बाद जब बहू ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई तो उसकी सास उसके नवजात को लेकर फरार हो गयी. मामले में करीब 6 से 7 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला. इसके बाद पुलिस हस्तक्षेप से सास ने बहू को उसका बच्चा सौंपा. हालांकि इसके बाद भी बहू ससुराल नहीं गयी. स्वास्थ्य देखभाल का हवाला देकर मायके चली गयी.

जानकारी के अनुसार जिले के पाटन प्रखंड के कुड़वा की रहने वाली परमेन्द्र राम की पत्नी पूनम कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरूवार को भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को उसका नार्मल डिलेवरी से बच्चा हुआ. मौके पर सास सगुनी देवी, पति राजेन्द्र राम भी थी.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : जज उत्तम आनंद मौत मामले में हाईकोर्ट ने CBI से मांगी रिपोर्ट, व्हाट्सएप के इंडिया हेड को पार्टी बनने का आदेश

डाक्टर ने जब महिला को डिस्चार्ज किया तो सास उसे घर (ससुराल) चलने को कहा. महिला इस पर तैयार नहीं हुई. इसी बीच मौका पाकर सास अपने पोते को लेकर अस्पताल से फरार हो गयी.

बच्चा गायब होने के बाद अस्पताल में पूनम परेशान हो गयी. पता करने पर जानकारी हुई कि उसकी सास बच्चे को अपने साथ ले गयी है. महिला ने सास से बच्चा वापस लाने को कहा तो सगुनी बहू को मायके आने की जिद करने लगी. पूनम इसके लिए तैयार नहीं हुई और शहर थाना पहुंच गयी. पुलिस से शिकायत की.

पुलिस हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और सास ने बहू को वापस लाकर बच्चा सौंपा. बहू ने कहा कि उसका स्वास्थ्य जब ठीक हो जाएगा तो वह ससुराल चली जाएगी. अभी वह अपना देखभाल मायके में ठीक से करा पाएगी.

इसे भी पढ़ें :झारखंड सरकार HEC के रिवाइवल के लिए नए सिरे से प्रयास करेगी : हेमंत सोरेन

Related Articles

Back to top button