Jamshedpur

टाईगर मोबाईल जवानों ने की दुकानदार से मारपीट,एसएसपी से शिकायत

सीसीटीवी कैमरे में कैद है पूरी घटना, टाइगर मोबाइल के जवानों को पड़ सकती है भारी

Jamshedpur : बिस्टुपुर फल मार्केट स्थित भाटिया कलेक्शन कपड़े को दुकान को शनिवार को खोलना महंगा पड़ा. दुकानदार को दुकान की सफाई करने में आधी रात की हो गए थे. इस बीच टाइगर मोबाइल के जवान वहां पर पहुंचे और दुकान खोलकर रखने के आरोप में दुकानदार इंद्रजीत सिंह के साथ मारपीट की गई. इस बीच दुकान मालिक स्टेशन गए हुए थे . उनका स्टाफ दुकान पर था. मालिक के आते हैं टाइगर जवानों ने उनके साथ मारपीट की.  इसके बाद जवान उन्हें खींचकर थाने पाए ले गए. पूरे मामले की शिकायत दुकानदार ने सोमवार को एसएसप से की है.

 सीसीटीवी कैमरे में कैद है घटना

की आधी रात की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है दुकान मालिक ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी एसएसपी को उपलब्ध कराया है साथ ही स्थानीय थाने में भी फुटेज को उपलब्ध कराया है वहीं सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद थानेदार ने कहा कि वे जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का काम करेंगे.

इसे भी पढ़ें- Jamshedpur Evening Crime : उत्तर प्रदेश का युवक बालीगुमा से युवती को ले भागा और साथ में अन्य खबरें

 

Related Articles

Back to top button