ChaibasaCrime NewsJharkhand

रांची-चाईबासा हाइवे पर हादसे में एक की मौत के बाद परिजनों ने शव के साथ सड़क को किया जाम

Chakradharpur : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 पर सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों में एक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना सोमवार रात बजे की है. मरनेवाले का नाम मुन्ना प्रधान बताया गया है, जबकि प्रदीप प्रधान घायल है, उसका इलाज चाईबासा में चल रहा है. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर सवार थे. एनएच पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया. मंगलवार को मृतक मुन्ना प्रधान के परिजनों ने मुआवजा और दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर शव के साथ एनएच 75 को जाम कर दिया. दोपहर बाद पुलिस-प्रशासन के लोगों ने आश्वासन देकर जाम हटवाया. इस दौरान कई घंटे तक सड़क जाम रही जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. काफी देर बाद हाइवे पर आवागमन को सुचारू बनाया जा सका.

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Road Block: मुआवजे पर नहीं बनी बात तो शव के साथ सुंदरनगर में सड़क जाम, कार के धक्‍के से हो गई थी पत‍ि-पत्‍नी की मौत

 

Related Articles

Back to top button