
Palamu : पलामू जिले में दुर्गा पूजा को देखते हुए सभी पदाधिकारियों की छुट्टी को रद्द कर दी गयी है. इस सिलसिले में जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने आदेश जारी किया है. सभी अधिकारियों को अपने मुख्यालय में ही रहने का आदेश जारी किया गया है. विशेष परिस्थिति में 21 से 26 अक्टूबर के बीच अधिकारी या कर्मी डीसी से अनुमति लेने के बाद अपने मुख्यालय को छोड़ेंगे.
इसे भी पढ़ेंः फाइलों में दबी 42 हजार झारखंड आंदोलनकारियों की अर्जी
किसी भी स्थिति में न लगायें पंडालों में भीड़
इधर, समाहरणालय के ब्लॉक ए में उपायुक्त शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दुर्गा पूजा को लेकर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में शांति समिति के सदस्यों के साथ वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी की गयी गाइड लाइन के तहत दुर्गा पूजा त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया.
दुर्गा पूजा को देखते हुए सभी सरकारी पदाधिकारी और कर्मियों की छुट्टी को रद्द कर दी गयी है. उपायुक्त ने गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने सभी पूजा समिति के सदस्यों से पंडाल-मंडप में निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्ति प्रवेश न करें. इसके लिए समिति के सदस्यों को प्रति नियुक्त कर अनुपालन कराने को कहा.
उपायुक्त ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा मनाने को लेकर किसी प्रकार का रोक नहीं है. बस आवश्यकता है कोविड-19 से बचाव हेतु सतर्कता बरतने की. उपायुक्त ने शांति समिति तथा पूजा समिति सदस्यों से कहा यदि किसी प्रकार की सुझाव अथवा कठिनाई हो तो उसे बताएं जिला प्रशासन द्वारा उसका निराकरण किया जाएगा.
इसे भी पढ़ेंः जानिए, पुष्पम प्रिया की प्लूरल्स पार्टी ने बिहार के लोगों को दिये कौन से आठ ‘वचन’
पंडाल में कम से कम लोगों को प्रवेश करने दें
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर सरकार द्वारा जारी एसओपी का निश्चित रूप से अनुपालन करने को कहा. कहा कि पंडाल में कम से कम लोगों को प्रवेश करने दें. इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने जिला वासियों से पूजा के दौरान सभी पूजा मंडपों सहित जिला में सुरक्षा व्यवस्था हेतु उचित मात्रा में पुलिस बल की तैनाती करने की बात कही. उन्होंने कहा कि शहर में भीड़ की स्तिथि उत्पन्न न हो इसके लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था का ट्रायल रन लिया जा चुका है.
बैठक में ये लोग थे मौजूद
बैठक में उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, अपर समाहर्ता सुजीत कुमार सिंह, प्रभारी नगर आयुक्त शैलेश कुमार सिंह सदर अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन एफ केनेडी, उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा सहित दुर्गा पूजा महासमिति के सदस्यों के अलावा शहर में लगने वाले विभिन्न पूजा पंडालों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव : सियासी पारा गरम करने योगी की इंट्री 20 OCT को, यूपी-बिहार सीमा से लगे क्षेत्रों में करेंगे प्रचार




