Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

भारत-इंग्लैंड टी-20 आज से: जीत से ज्यादा वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने पर नजर

New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के गम को भुलाकर आज से इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 के मैदान में उतरेगी. तीन टी-20 सीरीज का आगाज आज से साउथैम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में होने जा रहा है. भारतीय क्रिकेटर व क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीरीज अहम है. इस सीरीज की विशेषता बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बयानों दिखती है. गांगुली का कहना है कि टी-20 वर्ल्ड कप की असली तैयारी इंग्लैंड दौरे से ही है. उनके कहने का तात्पर्य यह था कि यहां जो टीम खेलेगी उन्हें ही वर्ल्ड कप के संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया जाएगा. मालूम हो कि इसी साल आस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले होने है. जाहिर है इस सीरीज में जीत से अधिक वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने पर नजर होगी.

 

साउथैम्पटन में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 रात 10:30 बजे शुरू होगा. टी-20 मुकाबले में अब तक इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकार्ड बेहतरीन है. रोहित शर्मा की अगुवाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी 11 टी-20 मुकाबलों में 7 में जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं, इंग्लैंड सिर्फ 4 मैच में ही जीत मिली है. पिछली तीन सीरीज की बात करें तो तीनों सीरीज भारतीय टीम ने अपने नाम की है.

दोनों के बीच अब तक 19 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं. 10 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं तो वहीं, इंग्लैंड को 9 मैच में जीत मिली है.

 

टेस्ट मुकाबले में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भारत पहले टी-20 मुकाबले के लिए नहीं चुना है. इन्हें आराम दिया गया है. जाहिर है हाल में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में खेलने वाले अधिकांश भारतीय खिलाड़ी इस मुकाबले में दिखेंगे. विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को पहले टी-20 के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. इन सभी के दूसरे टी-20 मुकाबले में खेलने की उम्मीद है. यह सीरीज तीन मैचों की है.

संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन

 भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और आवेश खान।

Related Articles

Back to top button