Fashion/Film/T.VJharkhandLead NewsNEWSRanchiSports

41 साल के हुए Captain Cool, इंग्लैंड में मनाया जन्मदिन, ऋषभ पंत भी रहे साथ

MS Dhoni Birthday : भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में दो वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार (7 जुलाई) को 41 साल के हो गए हैं. इस बर्थडे का जश्न भी इंग्लैंड में कुछ खास अंदाज में ही मनाया गया. दरअसल, धोनी और साक्षी की शादी की सालगिरह भी 4 जुलाई को ही थी. दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं. ऐसे में यह कपल छुट्टियों पर इंग्लैंड पहुंचा. यहीं दोनों ने मैरिज एनिवर्सरी भी मनाई और अब धोनी का बर्थडे भी सेलेब्रेट किया.

धोनी के इस बर्थडे के जश्न का फोटोज खुद साक्षी ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किए. फोटो में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं. पंत इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां एक टेस्ट मैच हो चुका है. अब तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand : कोरोना के 92 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 422

Related Articles

Back to top button