
New delhi: भारत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को भारतीय हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति प्रदान की है. पीएम इमरान अगले हप्ते अपने सहयोगियों और उच्च स्तर के कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिन की श्रीलंका यात्रा पर जा रहे हैं. श्रीलंका जाने के क्रम में उन्हें भारतीय हवाई क्षेत्र से गुजरना होगा.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड में दिव्यांगों को आरक्षण का लाभ देने को अब बनेगी दिव्यांगजन शिकायत निवारण समिति
यहां उल्लेखनीय है कि साल 2019 में पाकिस्तान ने भारत पर जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका और सऊदी अरब की यात्रा के लिए अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग की इजाजत देने से इंकार कर दिया था. श्रीलंका इमरान खान राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे.
इसे भी पढ़ेंःबड़ा सवालः सात बार सांसद रहे मोहन डेलकर ने क्यों की खुदकुशी




