Education & CareerJharkhandRanchi

केंद्रीय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन का उद्घाटन

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया गया. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने पूजा अनुष्ठान के बाद पुस्तकालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया. विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन आज से विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय के नाम से जाना जायेगा. करीब 7 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बने पुस्तकालय भवन में एक साथ 15 सौ छात्र पठन पाठन कर सकते हैं.

लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों की करीब 36 हजार से अधिक पुस्तकें हैं

लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों की करीब 36 हजार से अधिक पुस्तकें मौजूद हैं जिन्हें व्यवस्थित करने का कार्य दिन रात जारी है. वहीं ई जनरल 65 सौ से अधिक हैं, जिनकी संख्या बढ़ाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है. इसके अलावा लाइब्रेरी में एक सभागार भी है जिसमें सेमिनार व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जा सकते हैं. कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकालय किसी भी विश्वविद्याल का दर्पण होता है. लाइब्रेरी जितनी भव्य होगी विश्वविद्यालय उतनी ऊंचाईयों को छूएगा. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ साथ शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारियों को भी लाइब्रेरी में समय निकाल कर पुस्तक अध्य्यन के लिए जाना चाहिए. सुविधाओं का विस्तार समय-समय पर किया जायेगा, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. कार्यक्रम में रजिस्ट्रार प्रो मनोज कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ एसके पांडेय, सीओई बीबी मिश्रा, डीन आरएंडडी प्रो एके पाढी, एफओ डॉ विमल कुमार, चीफ प्रॉक्टर डॉ मयंक रंजन, स्टेट ऑफिसर डॉ मनोज कुमार, प्रो संजय समदर्शी, प्रो भगवान सिंह, प्रो सुभाष चंद्र, प्रो केबी पांडा, प्रो तपन बसंतीया समेत कई शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – 16 जुलाई से राज्य में मानसून फिर से हो सकता सक्रिय, हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान

Related Articles

Back to top button