
New Delhi: कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे. ग्यारह बजे यह बैठक शुरू होगी. इन राज्यों में असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं. फिलहाल देश के अन्य राज्यों की तुलना में इन राज्यों में कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: 13 जिलों में नया संक्रमित नहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 400 से नीचे
मालूम हो कि पिछले बुधवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने पूर्वोत्तर राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ कोरोना के ताजा हालात की समीक्षा बैठक की थी. इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय टीम ने भी इन राज्यों का दौरा किया था. देश में 73 जिलों में पाजिटिविटी रेट 10 फीसद से अधिक है. इनमें से 46 जिले पूर्वोत्तर राज्यों से हैं. इसमें वह पूर्वोत्तर में बढ़ते कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात और टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे.




