
Chakradharpur : झारखंड सरकार खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच तैयार किया उसका लाभ ले. उक्त बातें विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि वे सोमवार को चक्रधरपुर के बुढ़ीगोड़ा गांव में कल्याण मंच द्वारा आयोजित लखटकिया फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अनुशासन ही खिलाड़ियों को महान बनाता है. प्रत्येक वर्ष क्रिसमस पर बुढ़ीगोड़ा कल्याण मंच की ओर से विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करता है. इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों पहुंच कर उनकी प्रतिभा को निखारते है. विधायक ने खिलाड़ियों को हमेशा ही हर संभव मदद देने की बात कही. इससे पहले समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबला का उद्घाटन क किया.चक्रधरपुर के बुढ़ीगोड़ा मैदान में कल्याण मंच की ओर से आयोजित खेलकूद सह फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह भव्य रूप से किया गया।
सोमवार को फुटबॉल प्रतियोगिता में के फाइनल में बम बम भोले निश्चितपुर व डेंजर क्लब चांडिल
के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबला काफी रोमांच भरा रहा. दोनों टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया. दोनों टीमें निर्धारित समय में चार- चार गोल कर मैच को ड्रॉ कर दिया. इसके बाद रेफरी द्वारा पेनाल्टी शॉर्ट करने का निर्णय दिया. जिसमें 3-1 से डेंजर क्लब चांडिल ने प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया. आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि विधायक श्री उरांव के हाथों विजेता टीम डेंजर क्लब को 1.60 लाख, उपविजेता बम बम भोले टीम को एक लाख, तृतीय स्थान पर रहे जीरोजीरोजीरोवनफोरथ्री टीम को पचास हजार तथा चर्तुथ स्थान पर रहे एजे ब्रदर्श की टीम को तीस हजार रूपये नगद पुरस्कार स्वरूप दिया गया. इस मौके पर एक फैंसी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 40 प्लस पुरुष वर्ग के बीच फुटबॉल पता किया गया जिसमें जमशेदपुर की टीम विजेता तथा गोईलकेरा की टीम उपविजेता रही. इसके अलावे म्युजिकल चेय, जवानों का दौड़, बच्चों का दौड़, चम्मच रेस आदि स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से मुखिया मेलानी बोदरा, मुखिया समीना गागराई, उप मुखिया सालुका कोंडांकेल, कालिया जामुदा, अमर बोदरा, रतन लाल बोदरा, राफैल बोदरा, पीरू हेंब्रम, तारा कांत सिजुई, डारे बोदरा, राहुल आदित्य, प्रदीप महतो समेत काफी हजारों के संख्या में दर्शक मौजूद थे.




