BiharLead NewsNational

हनुमान का राम से मोहभंग, चिराग बोले, पारस का LJP कोटे से मोदी कैबनेट में मंत्री बनना मंजूर नहीं

LJP में वर्चस्व को लेकर मचे घमासान में भाजपा ने साध रखी है चुप्पी

New Delhi : लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में वर्चस्व को लेकर मचे घमासान के बीच चिराग पासवान मुसीबत में चल रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राम विलास पासवान की विरासत की इस जंग में चिराग को अपने चाचा पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) से ही जूझना पड़ रहा है. वहीं राजनीति का फेर देखिये कि कभी खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान (Hanuman of Narendra Modi) कहने वाले चिराग के मसले पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुप्पी साध ली. जबकि, चिराग को बीजेपी से साथ मिलने की उम्मीद थी.

इसे भी पढ़ें :महंगाईः पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर वृद्धि, रांची में दोनों के बीच सिर्फ 35 पैसे का फर्क

चिराग बोले, मुश्किल में साथ नहीं दे रही बीजेपी

चिराग का कहना है कि बीजेपी के मुश्किल वक्ती में वे और उनके पिता रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) चट्टान की तरह खड़े रहे, लेकिन उनके मुश्किल वक्तत में बीजेपी से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है . खुद का एलजेपी पर दावा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पशुपति पारस को बतौर एलजेपी सांसद केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली तो यह उन्हेंर मंजूर नहीं होगा.

चिराग पासवान ने मीडिया से कहा है कि बीजेपी के साथ उनके संबंध एकतरफा नहीं रह सकते हैं. उन्हों ने अपने मामले में बीजेपी की चुप्पीे को अनुचित करार दिया है. कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो वे अपने भावी राजनीतिक फैसलों को लेकर सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे. हालांकि, चिराग ने यह भी जोड़ा कि उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) में विश्वास है.

इसे भी पढ़ें :जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति की बैठक में कई प्रस्तावों को स्वीकृति

जदयू ने रची एलजेपी में दो-फाड़ की साजिश

चिराग ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने एलजेपी में दो-फाड़ की साजिश रची. उम्मीद थी कि बीजेपी इसमें हस्त क्षेप कर मामले को सुलझाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंकने यह भी कहा कि अगर बीजेपी उनके चाचा पशुपति कुमार पारस को बतौर एलजेपी सांसद केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देगी तो यह उन्हेंत स्वीकार नहीं होगा. हां, पशुपति पारस को निर्दलीय या किसी अन्य दल से मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए तो उन्हें आपत्ति नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें :McAfee के संस्थापक जॉन मैकेफी ने जेल में लगाई फांसी, टैक्स चोरी के लगे थे आरोप

बीजेपी ने आंतरिक मामला बता पल्ला झाड़ा

विदित हो कि राष्ट्री य जनतांत्रिक गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी बीजपी केंद्र सरकार में अपने सहयोगी एलजेपी में मचे घमासान पर चुप्पीि साधे हुए है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल इसे एलजेपी का आंतरिक मामला बता चुके हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चिराग पासवान से नाराजगी को देखते हुए चिराग का समर्थन कर बिहार की अपनी सरकार को खतरे में डालने से बच रही है.

इसे भी पढ़ें :सारे मोदी चोर हैं’…टिप्पणी को लेकर फंसे राहुल गांधी,  सूरत कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मदद की थी

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मदद करते हुए जेडीयू का नुकसान करने वाले चिराग के खिलाफ जाना भी बीजेपी की छवि को खराब करेगा. ऐसे में उसने चुप्पीा को ही बेहतर माना है जो भी हो, अब चिराग पासवान के बयान से स्पंष्ट है कि उनका बीजेपी व पीएम मोदी से मोहभंग हो रहा है. हाल ही में वे यह भी कह चुके हैं कि अगर हनुमान (चिराग पासवान) को राम (नरेंद्र मोदी) से मदद मांगनी पड़े तो कैसे हनुमान और कैसे राम?

इसे भी पढ़ें :पटना नगर निगम और सरकार आमने सामने, नए कानून से मेयर नाराज, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Related Articles

Back to top button