Corona_UpdatesCrime NewsLead NewsNational

40 लाख के इनामी टॉप नक्‍सली कमांडर की कोरोना से हुई मौत

कुछ महीनों में 16 से अधिक वरिष्ठ और मध्यम स्तर के नक्सलियों की कोरोना से हुई है मौत

New Delhi :  कोरोना का कहर आम लोगों के साथ-साथ नक्सलियों पर भी असर डाल रहा है. शीर्ष नक्सल नेता और तेलंगाना राज्य समिति के सचिव यापा नारायण, जो हरिभूषण नाम से अधिक प्रसिद्ध हैं, उसकी सोमवार रात दक्षिण बीजापुर-सुकमा अंतर्जिला सीमा क्षेत्र में कोविड-19 से मृत्यु हो गई.

बस्तर के महानिरीक्षक (आईजी), पी सुंदरराज के अनुसार, बस्तर पुलिस को पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि तेलंगाना राज्य समिति के सचिव हरिभूषण सहित कुछ वरिष्ठ नक्सली कोरोना संक्रमण के कारण गंभीर रूप से बीमार हैं.
इसे भी पढ़ें :हनुमान का राम से मोहभंग, चिराग बोले, पारस का LJP कोटे से मोदी कैबनेट में मंत्री बनना मंजूर नहीं

लक्मू दादा के रूप में था फेमस

कुछ विश्वसनीय स्रोतों ने पुष्टि की है कि 21 जून को दक्षिण बीजापुर-सुकमा अंतर्जिला सीमा क्षेत्र के साथ मिनागुरम-भट्टीगुडम-जबगट्टा जंगलों के पास COVID-19 संक्रमण के कारण हरिभूषण की मृत्यु हो गई. हरिभूषण छत्तीसगढ़-तेलंगाना अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र के साथ उसूर-पूजारीकांकर-पामेड़ क्षेत्र में लक्मू दादा के रूप में अपने नाम से परिचित है, छत्तीसगढ़ क्षेत्र में 22 से अधिक मामलों में शामिल है.
इसे भी पढ़ें :यूएस राष्ट्रपति बाइडन के बेटे ने कॉल गर्ल के साथ बितायी रात, पिता के A/C से दिये 18 लाख

तेलंगाना के महबूबनगर के मेदागुडम गांव का है रहनेवाला

हरिभूषण को यप नारायण, जगन, दुर्योधन के नाम से भी जाना जाता है और उनकी आयु लगभग 52 वर्ष है. हरिभूषण तेलंगाना के महबूबनगर के मेदागुडम गांव के रहने वाले हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उस पर 40 लाख रुपये से अधिक का इनाम है.

इसे भी पढ़ें :जॉब अलर्ट: बिहार में सवा लाख शिक्षकों की बहाली, काउंसिलिंग की तारीख जारी

इनकी भी कोरोना से हुई मौत

दिसंबर 2019 में, एक अन्य केंद्रीय समिति सदस्य और दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति सचिव रमण का दक्षिण बस्तर क्षेत्र में बीमारी के कारण निधन हो गया. डीकेजेडएससी के दो वरिष्ठ सदस्य गंगा और शोभरोई की भी पिछले कुछ हफ्तों के दौरान ही कोविड संक्रमण से मृत्यु हो गई.

बस्तर आईजी ने कहा कि नक्सली नेताओं के दावों के विपरीत नक्सल शिविरों में कोविड की स्थिति बेहद चिंताजनक है. कोरोना के कारण पिछले कुछ महीनों में 16 से अधिक वरिष्ठ और मध्यम स्तर के नक्सली मारे गए हैं. कई और कार्यकर्ता भी कोविड से संक्रमित हैं और इलाज के लिए बेताब हैं.

इसे भी पढ़ें :सारे मोदी चोर हैं’…टिप्पणी को लेकर फंसे राहुल गांधी,  सूरत कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे

Related Articles

Back to top button