Jamshedpur

टाटा मोटर्स में नौकरी लगाने के नाम पर 1.5 लाख का चूना लगाया, पुलिस के हत्थे चढ़ा सागर

Jamshedpur : टाटा मोटर्स कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर जाली कागजात बनाकर कई लोगों से करीब डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर कुमार सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वह छोटा गोविंदपुर के भोला बगान रोड नंबर एक का रहने वाला है. घटना 1 जुलाई से 22 सितंबर के बीच की है. उसके खिलाफ टेल्को कॉलोनी जीई हॉस्टल के पास रहने  वाले संजय प्रसाद के बयान पर  मामला दर्ज किया गया था. टेल्को थानेदार अजय कुमार के मुताबिक सागर सिंह ने अन्य कई लोगों को भी टाटा मोटर्स कंपनी में नौकरी लगाने के नाम ठगी करने का प्रयास किया था, लेकिन कई लोग उसके झांसे में नहीं आए. बावजूद इसके उस पर कई लोगों से करीब डेढ़ लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है. पुलिस ने जांच में उस पर लगे आरोप सही पाया. उसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button