Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

देवघर एयरपोर्ट मामले में हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया शोकॉज, निशिकांत दुबे ने दायर की है याचिका

Ranchi : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अवमाननावाद याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. याचिका देवघर एयरपोर्ट को लेकर दायर की गयी है. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की बेंच में हुई. इस दौरान कोर्ट ने देवघर एयरपोर्ट शुरू नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की. कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को शोकॉज जारी किया है. साथ ही एयरपोर्ट की कमियों और निर्माण संबधी जानकारी कोर्ट को देने की बात की है. जानकारी हो कि सांसद निशिकांत दुबे ने हाइकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है.

जिसमें देवघर एयरपोर्ट को जल्द शुरू करने की मांग की गयी है. याचिका में कहा गया है कि झारखंड हाइकोर्ट ने पहले भी इससे संबधित एक मामले में आदेश जारी किया था. लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया. अब तक देवघर एयरपोर्ट शुरू नहीं किया गया है. जबकि एयरलाइंस कंपनियां उड़ान शुरू करने में रुचि दिखा रही हैं.

Related Articles

Back to top button