
Ranchi: राजधानी रांची नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक के घायल होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार माओवादी के नाम पर इलाके में लेवी वसूली के लिए पहुंचे थे. पुलिस को मामले की सूचना मिली तो मौके पर पहुंची. पुलिस को देख उग्रवादी फायरिंग शुरु कर दिया. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक को गोली लगी है. वहीं तीन अन्य को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें: नूपुर शर्मा प्रकरण को लेकर रांची में डेली मार्केट बंद, आधा दर्जन ड्रोन कैमरे से निगरानी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नामकुम इलाके में व्यवसायी से माओवादी के नाम से लेवी वसूलने पहुंचे थे. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर मौके पर पहुंची. पुलिस को आता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से फायरिंग की गई. गिरफ्तार बदमाश किसी माओवादी संगठन से जुड़े हैं कि नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है.




