GiridihJharkhand

गिरिडीह पहुंचे नगर विकास मंत्री हफीजुल, निगम के अधिकारियों के साथ की बैठक, गांडेय और सदर विधायक समेत सांसद सरफराज भी हुए शामिल

Giridih : मंत्री पद संभालने के बाद राज्य के नगर विकास और आवास मंत्री हफीजुल हसन ने गिरिडीह के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, उप नगर आयुक्त विशालदीप खालको, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं. इस दौरान बैठक में मंत्री हफीजुल हसन ने गिरिडीह नगर निगम के साथ बड़की सरिया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक की. मानसून को देखते हुए नालियों की सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव पर खास फोकस करने का निर्देश दिया. इस दौरान मंत्री ने पीएम आवास योजना को लेकर निर्देश दिये और कहा कि आवास निर्माण में कोई गड़बड़ी न हो, और तय वक्त पर आवास योजना का लाभ जनता को मिले. मंत्री ने आंबेडकर और अबुआ आवास के तय टारगेट को वक्त पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. एक घंटे के बैठक के बाद मंत्री हफीजुल हसन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, सदर विधायक सोनू और राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद बेंगाबाद और गांडेय के मार्गोमुंडा में जेएमएम के दिवंगत नेता धनेश्वर मंडल के शहादत दिवस में शामिल होने गांडेय निकल गये.

धनेश्वर मंडल के शहादत दिवस पर शामिल हुईं कल्पना

गिरिडीह झामुमो के दिवगंत नेता धनेश्वर मंडल के पांचवें शहादत दिवस पर गांडेय में आयोजित कायर्क्रम में मंत्री हफीजुल हसन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत गांडेय झामुमो के कार्यकर्ता शामिल हुए. मौके पर कल्पना सोरेन भाजपा पर जम कर बरसीं और कहा कि राज्य की जनता का भरोसा जीतने में हेमंत सोरेन सफल रहे. उच्च न्यायलय ने भाजपा को उसका आईना दिखा दिया. कल्पना सोरेन ने इस दौरान भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य की जनता से भाजपा ने उसका बेटा छीनने का प्रयास किया, लेकिन हेमंत सोरेन की हिम्मत और जनता के समर्थन ने भाजपा को डबल इंजन की ताकत दिखा दी.

इसे भी पढ़ें – तालाब में डूबे तीनों लड़कों के शव बरामद, गांव में शोक

Related Articles

Back to top button