Ramgarh

रामगढ़: बरकाकाना से गांजा कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh: बरकाकाना ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एक गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के पास से 1 किलो 800 ग्राम गांजा चिलम सहित अन्य सामान जब्त किए गए. उन्होंने बताया कि बरकाकाना में एक दुकान में गांजा की खरीद बिक्री की जानकारी मिली थी. जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू वीरेंद्र राम की नेतृत्व छापेमारी दल का गठन किया गया. बरकाकाना रेलवे स्टेशन के दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान एक दुकानदार पुलिस को देखकर भगाने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया .उसके दुकान और मकान में तलाशी की गई छापेमारी के दौरान उसके मकान से करीब 1 किलो 800 ग्राम गांजा, गांजा पीने का चिलम,गोगो रोल 299 पीस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और आईफोन मोबाइल बरामद किया गया. अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

चोरी की बाइक बरामद

पुलिस ने एक चोरी किए गए बाइक को बरामद और चोरी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.  पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि 31 जनवरी शाम को रामगढ़ थाना क्षेत्र में इफिको कॉलोनी पानी टंकी के पास से एक बाइक की चोरी हो गयी थी. थाना में दर्ज कांड को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों एंटी क्राईम चेंकिग अभियान चलाया गया. इसी क्रम में रामगढ़ थाना मोड़ के पारा तैनात पुलिस को देख बाइक सवार एक युवक भागने लगा. पूछताछ में उसने इफको कॉलोनी पानी टंकी के पास से बाइक (JH 10 X 0962) चोरी करने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार उर्फ छोटू को हिरासत में ले लिया गया.

इसे भी पढ़ें: रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामला: माओवादी राधे श्याम बड़ाइक की जमानत याचिका एनआईए कोर्ट ने की खारिज

Related Articles

Back to top button