BiharCrime NewsNEWS

Supaul में मामा ने घरेलू विवाद में 4 माह की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या की

bihar news, crime news,

Supaul: जिले के प्रतापगंज थाना स्थित श्रीपुर गांव में 4 माह की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या उसके मामा ने कर दी है. घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वारदात के बाद आरोपी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है.

इसे भी पढ़ें : Madhubani में पति पत्नी ने मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, 4 दिन में ही धराये दोनों

क्या है मामला

घटना के बारे मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात मोहम्मद अल्लाउद्दीन के बेटे मोहम्मद हबीब के घर किसी ने कांच का शीशा फेंक दिया. इसको लेकर हबीब अपनी मां से बहस करने लगा. बहस के दौरान हबीब ने आपा खो दिया और अपनी मां पर ही हमला कर दिया. मां ने विरोध किया तो उसने मुंगरी से प्रहार कर दिया. साथ ही बगल में सो रही भांजी पर भी हमला कर दिया.

इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों को आननफानन में पीएचसी में भर्ती करवाया गया. हालत गंभीर होने पर बच्ची को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया.
पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद में बच्ची की हत्या की बात सामने आ रही है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Nalanda में अपराधियों ने घर में घुसकर मां और 2 साल के मासूम बेटे को मारी गोली

Related Articles

Back to top button