NationalUttar-Pradesh

कन्नौज: बस-ट्रक की टक्कर बाद लगी भीषण आग, 20 की मौत, कई घायल

Kannauj/Lucknow: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के चिलोई गांव के निकट शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया. एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद भीषण आग लग गयी. इस घटना में लगभग 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें- #MomemtumJharkhand एक #SCAM कैसे? जानिए

कई घायल

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दुर्घटना में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि 21 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है. इनमें जलती हुई बस से जान बचाने के लिए कूदे करीब 10 से 12 लोग भी शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं है. पुलिस ने बताया कि बस में करीब 45 यात्री सवार थे. बस फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही थी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी रामनरेश अग्निहोत्री को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया और कन्नौज के जिलाधिकारी से दुर्घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है.

इसे भी पढ़ें- JNU के छात्रों से बढ़ी फीस नहीं वसूली जायेगी, UGC भरेगा बढ़ी हुई फीस

सीएम योदी ने आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का त्वरित संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया.

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कीं. इस बीच कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि 21 लोगों को बचाया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें- #Dhanbad: अवैध कारोबारियों से वसूली का वीडियो वायरल होने के मामले में डीसी ने होमगार्ड जवान को किया कार्यमुक्त

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने लखनऊ में कहा कि ऐसा लगता है कि डीजल टैंक में विस्फोट हुआ और उसके कारण बस में आग लग गयी. डीजीपी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यात्रियों को बचाने की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके के जाने का निर्देश दिया था और घायलों को हर तरह की चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराने के लिए कहा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button