
Patna: जिले में शुक्रवार को एक शिक्षिका ने स्कूल में जमकर ड्रामा किया. इसमें प्रधान शिक्षक का कहना है कि उन्हों ने शिक्षिका को लगातार लेट आने पर टोका था, तो दूसरी तरफ शिक्षिका का कहना है कि प्रधान शिक्षक ने उसके साथ अश्लीकल हरकत की. शिक्षिका के फोन करते ही बिहार पुलिस में तैनात उसका पति साथ में सर्विस रिवाल्वकर लेकर स्कूलल में आ पहुंचा और प्रधान शिक्षक को रिवाल्व र दिखाकर धमकी देने लगा.
इसके बाद जमकर बवाल हुआ. दूसरी तरफ जब पति को पता चला की वीडियो बनाया जा रहा है तो तुरंत बात पलट दी. घटना पटना के नजदीक बिहटा प्रखंड के पहाड़पुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है.
स्कूल में प्रधान शिक्षक के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार सिंह हैं. विद्यालय में प्रिया कुमारी नाम की एक शिक्षिका तैनात हैं, जिनके पति बिहार पुलिस में कार्यरत बताए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:विधानसभा चुनाव लड़ने का मामला : जमशेदपुर के प्रभारी सिविल सर्जन के इस्तीफे का रिकॉर्ड खोज रही सरकार
जानकरी के अनुसार प्रिया कोरोना काल में अक्सर स्कूल में लेट आ रही थी. इसी बात को लेकर प्रधान शिक्षक ने उनसे शिकायत की. शिकायत के बाद प्रिया कुमारी बवाल करने लगी. वह अपने पति सह बिहार पुलिस में तैनात अशोक कुमार को इसकी जानकारी दी. सिपाही पति अपनी रिवाल्वेर के साथ स्कूल में आ धमका.
स्कूल में आते ही शिक्षक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. रिवाल्वार निकाल कर कनपट्टी पर सटा दी और जान से मारने की धमकी देने लगा.
इस घटना के बाद स्कूल के प्रांगण में अफरातफरी मच गया. इस बीच जैसे ही सिपाही को पता चला कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया गया है, तो उसके होश फाख्ता हो गए. सिपाही का गुस्सा पल भर में आसमान से ज़मीन पर आ गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक से माफी की गुहार लगाना शुरू कर दिया.
इस मामले में स्कूील के प्रधान शिक्षक ने बिहटा थाना में लिखित शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें:फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से जल्द करेंगे शादी, मां हनी ईरानी ने जताई खुशी




