BiharLead News

पटना में थानेदार से महिला ने मांगी बेटे की बॉडी तो थानेदार ने जड़ा थप्पड़, गुस्साये परिवारवालों ने अनिसाबाद रोड को किया जाम

Patna : राजधानी की पुलिस संवेदनहीन हो गयी है. इसका ताजा उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला है. बेउर थानेदार अतुल कुमार से बेटे की बॉडी मांगने के लिए उसकी मां और पत्नी पहुंची लेकिन थानेदार ने बॉडी देने की जगह पर उन्हें थप्पड़ रसीद कर दिया और गाली गलौज भी की. इससे गुस्साये परिजनों ने अनिसाबाद रोड को जाम कर दिया. इस कारण तीन तरफ से रोड जाम हो गया. गाड़ियों का परिचालन ठप हो गया. करीब एक घंटे तक रोड जाम रहा. स्कूल बस के साथ ही कैदियों से भरी गाड़ी भी जाम में फंस गयी.

यह पूरा मामला बेउर इलाके से विक्की पासवान की किडनैपिंग और हत्या से जुड़ा है. जिसकी लाश पुलिस को मोतिहारी में मिली. इसके बाद पुलिस ने जांच की. बुधवार को फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस की थी. इस केस में 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया था. विक्की की मां आशा देवी के अनुसार गुरुवार को वो बहु को लेकर थाना पर गयी थीं.

इसे भी पढ़ें:रघुवर दास ने लगाया कल्पना सोरेन पर CNT के उल्लंघन का आरोप, पूजा सिंघल प्रकरण की CBI जांच की मांग

पुलिस से अपने बेटे की लाश मांग रही थीं. पर थानेदार ने खुद उन्हें और उनकी बहु को थप्पड़ जड़ दिया. आरोप है कि थानेदार ने उन्हें गंदी गाली दी. फिर थाने से भगा दिया. जिसके बाद अनीसाबाद गोलंबर को जाम कर दिया.

रोड जाम की सूचना मिलने के बाद गर्दनीबाग थाना की पुलिस पहुंची. फिर सचिवालय की एएसपी काम्या मिश्रा भी आयीं. जब एएसपी को पूरी बात पता चली तो सबसे पहले रोड से जाम हटवाया. इसके बाद बेउर थानेदार की फोन पर ही जम कर क्लास ली. अब काम्या मिश्रा नाराज परिवार को समझाने में जुटी हैं.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी कोर्ट का बड़ा फैसला, कोर्ट कमिश्नर नहीं हटाए जाएंगे, 17 मई से पहले रिपोर्ट जमा करने का निर्देश

Related Articles

Back to top button