
Ranchi: देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वामदलों की ओर से देशव्यापी अभियान चलाया जायेगा. अभियान 25 मई से 31 मई तक चलेगा. जो ग्राम स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों में किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए सीपीआइएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है. केंद्र सरकार महंगाई में लगाम लगाने में सफल नहीं दिख रही है. नतीजा ये हो रहा है कि पिछले एक साल से खाद्यान्न से लेकर सभी आवश्यक वस्तुओं की दामों में इजाफा देखा जा रहा है. प्रकाश ने कहा कि वामदलों की मांग है कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करें. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गेहूं की आपूर्ति कर पीडीएस को मजबूत करें. उन्होंने कहा कि राज्य में इस अभियान को सफल बनाया जायेगा.
ये है प्रमुख मांगें: पीडीएस के जरिये गेंहू की आपूर्ति को बहाल करें, बेरोजगारी भत्ता के लिये केंद्र सरकार कानून बनायें, शहरी दलाकों के लिये एक रोजगार गारंटी योजना की घोषणा की जायें, राज्य और केंद्र की खाली पदों पर बहाली की जायें समेत अन्य मांगें शामिल है.
इसे भी पढ़ें : गांव की सरकार: दूसरे चरण की मतगणना जारी, धनबाद और बाघमारा के जिप सदस्यों का रिजल्ट जारी




