JharkhandPalamu

पलामू और लातेहार में दो महिलाओं के शव बरामद, हत्या और आत्महत्या का मामला आया सामने

palamu/Latehar : पलामू प्रमंडल के लातेहार और पलामू जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से आज दो महिलाओं के शव बरामद किए गए. लातेहार के चंदवा से मिली महिला की लाश काफी वीभत्स थी. उसके प्रेग्नेंट होने की भी जानकारी मिली है. चाकू से गोदकर और गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है. इस महिला की पहचान नहीं हो पायी है.

पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के चेक डैम से एक वृद्ध महिला की लाश बरामद की गयी. इस महिला के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी थी, लेकिन सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच में भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ेंः गुड न्यूज :  झारखंड लौट रहे सभी प्रवासी मजदूरों के लिए मनरेगा में अवसर, मिलेगा रोजगार, ब्लू प्रिंट तैयार

चंदवा के बैलगड़ा जंगल से मिली गर्भवती महिला की लाश

चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हना पंचायत अंतर्गत बैलगड़ा जंगल में चरवाहों ने एक महिला की लाश देखा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस निरीक्षक सह चंदवा थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा को दी.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. थाना प्रभारी के अनुसार महिला गर्भवती थी. शव को देखने से प्रतीत होता है कि महिला की हत्या चाकू से गोदकर और गला दबाकर की गयी होगी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विशेष रूप से कुछ कहा जा सकता है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल में भेज दिया गया है. महिला की पहचान नहीं हो पायी है. उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के भीतर लगती है.

इसे भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री ने औरैया हादसे के मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता की घोषणा की   

दो दिन पूर्व इलाके में एक पुरूष के साथ देखी गयी थी महिला

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला को शुक्रवार की दोपहर एक पुरुष के साथ गांव के कुएं के आसपास देखी गयी थी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस महिला के साथ देखे गए पुरूष और महिला की शिनाख्यत में जुटी हुई है.

छतरपुर से बरामद महिला है वृद्ध

छतरपुर-करमाचराई मुख्य पथ पर बरडीहा गांव के चेक डैम में पूर्वाहन में 60 वर्षीय महिला का शव देखा गया. बाद में उसकी पहचान इसी गांव के कमलेश राम की पत्नी मजमतिया देवी के रूप में की गयी. घर से गायब रहने पर परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे.

सूचना पर परिजन बरडीहा चेक डैम पहुंचे और शव देखकर बाहर निकाला. साथ ही दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन सूचना मिलने पर छतरपुर थाना के एएसआई भूपेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगा रही है.

चर्चा है कि महिला घरेलू विवाद के बाद चेक डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली थी.

इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन का कहर : खत्म हो रहे थे खाने के पैसे, झरिया में खलासी ने बस में ही फांसी लगाकर दे दी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button