Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

सिपाही ने काम दिलाने का लालच दे किया यौन शोषण, 30 हजार भी ठगे, प्राथमिकी दर्ज

Ranchi : आईआरबी के सिपाही ने अधिक वेतन वाला काम दिलाने का लालच देकर बिरसा चौक स्थित मिठाई दुकान पर काम करने की महिला का करीब डेढ़ साल तक यौन शोषण किया. उससे तीस हजार रुपये भी ठग लिये. फिर महिला को रांची स्थित नामकुम में छोड़कर फरार हो गया. महिला ने जगन्नाथपुर में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

 

महिला जगन्नाथपुर थाना के सीआरपीएफ कैंप के पीछे भाभा नगर की रहने वाली है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी आईआरबी जवान राम विलास यादव बिरसा चौक स्थित उस मिठाई दुकान पर अक्सर आता था, जहां महिला काम करती थी. उसने महिला को जमशेदपुर स्थित चायपत्ती फैक्ट्री में यहां से अधिक वेतन पर काम लगवाने का झांसा दिया. पीड़िता आरोपी के झांसे में आ गई. उसने मिठाई की दुकान से अपना पूरा मेहनताना करीब 30 हजार रुपए लेकर आरोपी के साथ अगस्त 2019 में जमशेदपुर चली गई. जहां आरोपी ने पीड़िता के पैसे से भी ले लिए और कहीं काम भी नहीं लगवाया.

इसे भी पढ़ेंःकिशोरी से दुष्कर्म के तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा, जुर्माना भी लगाया

आरोपी ने पीड़िता को जमशेदपुर के बारीडीह बगान नगर में किराए के मकान में ले जाकर रखा. फिर वहां पीड़िता के साथ जबरदस्ती किया. वहां डेढ़ वर्षों तक आरोपी ने पीड़िता को रखा और जबरदस्ती यौन संबंध बनाता रहा. इस दौरान वह पीड़िता को धमकी भी देता रहा कि अगर किसी को उसने यह बात बताई तो जान से मरवा देंगे. आरोपी ने पीड़िता का दो बार गर्भपात भी कराया.

इसे भी पढ़ेंःधनबादः ऑटो में लड़की के अकेला पड़ते ही चालक हुआ बेकाबू, चलती ऑटो से कूद बचाई अस्मत

इसके बाद आरोपी राम विलास पीड़िता को अपने पैतृक आवास मैनपुरी ले गया. वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. जनवरी 2021 में राम विलास ने पीड़िता को रांची स्थित सरला बिरला स्कूल नामकुम के पास केशरी सिंह के मकान में लाकर रखा. फिर गैस सिलेंडर भरवाने के बहाने पीड़िता को छोड़ भाग गया. जब पीड़िता ने उसे फोन किया तो आरोपी उसे भद्दी भद्दी गाली देने लगा. उसने जान से मारने की भी धमकी दी. जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और छानबीन कर रही है.

Related Articles

Back to top button