
Ranchi: मॉबलीचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए रांची पुलिस नई कोशिश कर रही है. पुलिस इसको लेकर जगह-जगह पोस्टर लगा रही है. पोस्टर के जरिये पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी कीमत पर कानून को हाथ में न लें, किसी के उकसाने या अफवाह फैलाने पर बेवजह किसी पर हमला या मारपीट कतई नहीं करें. किसी भी तरह की सूचना आये तो इसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं.
इसे भी पढ़ें: विधायक प्रतिनिधि पर 1.77 लाख का बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटा तो ऐसे भड़के कि अधिकारी दफ्तर छोड़ निकले
रांची में हाल में सामने आई मॉब लिंचिंग से संबंधित दो घटनाएं और भीड़ द्वारा मारपीट की अन्य घटना को देखते हुए पुलिस ने पोस्टर जारी करने का निर्णय लिया है. साथ ही पुलिस की ओर से थाना स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. जागरूकता अभियान से थाना स्तर पर हर समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है.
क्या कहा गया है पोस्टर में:
-किसी किसी भी प्रकार के अफवाह पर आंख बंद कर विश्वास नहीं करें.
-नियम कानून को हाथ में लेकर किसी के साथ मारपीट नहीं करें अन्यथा दंड के भागी होंगे.
-मारपीट करने वाली भीड़ का हिस्सा होना भी कानूनी अपराध है.
-संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना मिलने पर 100, 112 या 8987790680 पर सुचना दें.
-सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे पुरस्कार दिया जाएगा.
ये घटनाएं आयी थी सामने:
-बीते आठ मार्च को रांची में एक युवक की ट्रक चोरी का आरोप लगा भीड़ ने पीटकर हत्या कर दी थी.
-14 मार्च को अनगड़ा में चोरी के आरोप में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अबतक नौ लोगों को जेल भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें: जहां कभी नक्सलियों की जनअदालतें लगा करती थीं,आज बंट रहे हैं जरूरत के सामान




