Bihar

मुजफ्फरपुर में मजदूर को अगवा कर दबंगों ने जबरन लिखवायी जमीन, प्राइवेट पार्ट भी काटा

Muzaffarpur : जिले में एक मजदूर को दबंगों ने अगवा कर लिया और उसकी जम कर पिटाई करने के बाद उससे 8:30 धुर जमीन लिखवा ली. इसके साथ ही दबंगों ने उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया. उसे बेहोशी की हालत में अहियापुर ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया. स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे उठा कर ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

घटना के संबंध में पीड़ित शकलदीप साह (35) ने बताया कि वह बोचहां थाना के गरहां का रहनेवाला है. मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है. हर दिन सुबह काम करने घर से दूर दूसरे गांव और कभी-कभी शहर में भी जाता है. उन्होंने बताया कि छह दिसंबर को वह घर से काम करने के लिए निकला था.

इसे भी पढ़ें:मानव तस्कर पन्ना लाल को ईडी ने लिया 5 दिनों की हिरासत में, होगी पूछताछ

इसी दौरान रास्ते में गांव के ही अवध और सुरेश समेत अन्य दबंगों ने उसे रोक लिया. कहा कि 500 रुपया रोज देंगे. हमारे साथ काम करने चलो. पीड़ित ने इंकार कर दिया तो उसे जबरन वाहन में बैठा लिया.

उसे लेकर बालूघाट में एक मकान पर पहुंचे और कमरे में ले जाकर बंद कर दिया. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कनपटी पर पिस्टल तान दिया. जबरन कागज़ात पर दस्तखत करा लिया. इसके बाद जबरन वीडियो भी बनाया.

इसे भी पढ़ें:उत्पाद सिपाही नियुक्तिः शारीरिक जांच में पास हुए तब देनी होगी लिखित परीक्षा

जिसमें पिस्टल दिखाते हुए उससे जबरन कहलवाया कि उसने जमीन के एवज में 10 लाख रुपये प्राप्त किये. पीड़ित ने डर के कारण उक्त बातें बोल दीं. इसके बाद उसकी जम कर पिटाई कर प्राइवेट पार्ट काट कर सड़क किनारे फेंक दिया.

इसे भी पढ़ें:विनोद कांबली को भी साइबर क्रिमनल्स ने लगाया लाखों का चूना, जानें किस एप का किया इस्तेमाल

Related Articles

Back to top button