
Khagaria : खगड़िया (Khagaria) में उपमुख्यमंत्री सह आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी ने शनिवार को खगड़िया आगमन के बाद बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. साथ ही जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया.
इसे भी पढ़ें : जेसैक्स ने ब्लड बैंक खोलने को मांगा आवेदन, संस्थाएं कह रहीं नया खोलने से पहले पुराने को करें दुरुस्त
खगड़िया जिला अत्यंत बाढ़ प्रभावित जिला है एवं जिले से कुल पांच बड़ी नदियां गंगा, बूढ़ी गंडक, कोसी, बागमती और कमला गुजरती हैं. इन नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षापात की स्थिति से जल स्तर बढ़ जाता है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है. जिले के सभी प्रखंड आंशिक या पूर्ण रूप से बाढ़ से प्रभावित रहते हैं. इसके बाद डिप्टी सीएम रेणु देवी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत व बचाव के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं.
इसे भी पढ़ें : पटना में DSP के कई ठिकानों पर छापेमारी, माफियाओं से घूस लेने का आरोप




