Crime NewsDumkaJharkhandJharkhand StoryRanchi

दुमका: संगठित गिरोह के शातिर अपराधियों की थानावार सूची तैयार कर कार्रवाई का एसपी ने दिया निर्देश

Ranchi: दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार शुक्रवार को जिले के पुलिस पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक की. पुलिस मुख्यालय रेंज के डीआईजी के निर्देश पर दुमका एसपी ने जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी एवं थाना प्रभारी साथ संगठित अपराध कर्मियों एवं शातिर अपराध कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए. बैठक में संगठित अपराध कर्मियों एवं शातिर अपराध कर्मियों के विरुद्ध थानावार सूची तैयार कर कार्रवाई करने का जिम्मा सौंपा गया. बैठक में एसपी ने विधि व्यवस्था संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की एवं विशेष दिशा निर्देश दिए.

Related Articles

Back to top button