
Ranchi: नेशनल पेंशन स्कीम (नई पेंशन स्कीम)के तहत सेवा में योगदान कर सेवानिवृत हो चुके कर्मचारियों के साथ पेंशन बहाली प्रक्रिया पर चर्चा के लिए बुधवार को हेहल रांची में एनएमओपीएस व जेएचआरओटीएफ के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में अगले 15 दिनों से 1 महीने के भीतर सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए पेंशन प्रदान करने की पूरी प्रक्रिया तथा दिशानिर्देश जारी कराने का संकल्प लिया गया। विंक्रांत सिंह ने बताया कि एक सितंबर 2022 से पूर्व रिटायर हो चुके कर्मचारियों के लिए सेवानिवृति की तिथि से पेंशन का लाभ प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। राज्य सरकार से इस पर पहल के लिए अनुरोध किया जायेगा। नई पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त हो चुके वैसे कर्मचारी जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके परिवार को भी पारिवारिक पेंशन प्रदान करने हेतु हर संभव प्रयास किया जायेगा। गठन के सहमति के बिना पुरानी पेंशन की अहर्ता रखने वाले एक भी सेवानिवृत्त कर्मचारी इस विषय को न्यायालय के वाद का विषय नहीं बनाने पर निर्णय हुआ। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें वस्तुस्थिति से नियमित रूप से अवगत कराने हेतु सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक 17 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। आज के बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.
इसे भी पढ़ें: बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान और उद्योग भी प्रभावित : नियामक आयोग




