GiridihJharkhand

गिरिडीह के बिरनी में माओवादियों ने की पोस्टरबाजी, आपरेशन ग्रीनहंट का विरोध

Giridih : गिरिडीह के बिरनी थाना इलाके के झांझ पुल के समीप नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पोस्टरबाजी की. पोस्टरबाजी के समय का पता नहीं चल पाया है. पुलिस को इसकी जानकारी रविवार की सुबह मिली. हालांकि सुबह 11 बजे तक झांझ पुल के समीप पोस्टर चिपका हुआ था.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड पुलिस की कार्रवाई से बौखलाये नक्सली, अब पोस्टरबाजी कर फैला रहे दहशत

पोस्टर में माओवादियों ने ऑपरेशन ग्रीनहंट के खिलाफ और जल जंगल जमीन की रक्षा के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की है. जिस जगह झांझ पुल के समीप पोस्टरबाजी की गय है, वहां से बिरनी थाना महज कुछ दूरी पर है. पुलिस जब्त पोस्टर की जांच करने में जुटी हुई है. यह भी शक है कि इलाके में दहशत पैदा करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है. काफी दिनों बाद माओवादी की धमक इस इलाके में दिखायी दी है.

इसे भी पढ़ेंः CoronaUpdate : 24 घंटे में कोरोना के 92605 नये केस, 1133 कोविड मरीजों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button