
Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित जसपुर के रहने वाले मोटका बेसरा (32 वर्ष) ने अपने हाथों सब्जी काटने वाले फहसुल से अपना गला रेत लिया. घरवालों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के संबंध में उसके भाई ताला बेसरा ने बताया कि पिछले करीब दो सप्ताह से मोटका मानसिक तनाव में था. उसकी हरकतें ठीक नहीं थी. इसे लेकर घर के लोगों ने उसका हाथ-पैर बांध कर रखा था. ताकि वह उल-जुलुल हरकत नहीं करे. इस बीच घर के सदस्य काम पर निकले थे. उसी दौरान मौका पाकर मोटका ने अपने हाथों में बंधी रस्सी खोल ली और पास ही रखे फहसुल से अपना गला रेत लिया. उसपर नजर पड़ने के बाद घरवाले उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- दो जिले की पुलिस फरार कैदी की कर रही है तलाश, जांच टीम बनी, दो दिनों बाद भी सुराग नहीं




