DhanbadJharkhandNEWS

Dhanbad में हाथी ने एक महिला को कुचल कर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

Dhanbad: जिले के टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मछीआरा गांव में हाथी ने एक महिला को कुचल कर मार डाला. बताया जाता है कि गुरुवार अहले सुबह महिला महुआ चुनने के लिए गई हुई थी. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है.

मनियाडीह थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे

वहीं, घटना की सूचना पाकर मनियाडीह थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. वन विभाग के अधिकारी को भी सूचना दी गई है. वहीं ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर शव को रखे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम के लांजी क्षेत्र में नक्सलियों का तांडव, चार वाहनों को फूंका

 

 

Related Articles

Back to top button