Deoghar

देवघर में नगर आयुक्त ने टीम के साथ किया श्रावणी मेला क्षेत्र का किया भ्रमण, अधिकारियों को दिया व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

Deoghar: पुरूषोत्तम मास के बाद 17 अगस्त से शुरू होने वाले श्रावण मास के द्वितीय चरण को लेकर शुक्रवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने नगर निगम की टीम के साथ मेला ने क्षेत्र भ्रमण किया। भ्रमण के क्रम में नगर आयुक्त के नेतृत्व नगर निगम की टीम शिवराम झा चौक, तिवारी चौक, जालसार मोड़, शिवगंगा, मानसिंघी, भुरभुरा मोड़, हिंदी पिद्यापीठ रोड़, बीएड कॉलेज, बरमासिया चौक से नंदन पहाड़ तक रूट लाइन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारी व कर्मियों को व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया.

ताकि उत्तर वाहनी गंगा सुल्तानगंज से 110 किमी पैदल कांवर यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ के मनोकामना लिंग पर सुविधा व सुरक्षा के साथ जलार्पण कर बाबानगरी की सुखद व सुंदर याद अपने साथ लेकर जाए। लेकिन इसमें शहरवासियों का सहयोग जरूरी है। नगर आयुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में देवघर नगर निगम श्रद्धालुओं को पेयजल, साफ-सफाई, बिजली सहित हर तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। मेला क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर आयुक्त के साथ नगर प्रबंधक मृणाल कुमार, वरीय सफ़ाई निरीक्षक अजय कुमार, मनीष भारद्वाज, लॉर्ड शिवा के विनय कुमार एवं डीईएसपीएल के राजशेखर सहित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button