Chatra

चतरा में एक परिवार को कुएं से पानी भरने से रोका, पुलिस के पास पहुंचा मामला

Chatra : सदर प्रखंड के सिकिद गांव निवासी महादेव यादव ने पड़ोसी राजेश यादव के परिवार पर कुएं से पानी भरने पर प्रतिबंध लगा दिया है. राजेश परिवार का सदस्य जब पानी भरने जाता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है. राजेश ने इसकी शिकायत पुलिस से की है.

राजेश यादव की पत्नी नीलम देवी का कहना है जिस कुआं से पानी भरने पर प्रतिबंध लगाया है वह सरकारी कुआं है. खास बात यह भी है कि आधा कुआं उसकी जमीन पर है. इसके बावजूद उसे पानी भरने से रोका जा रहा है. ये बता रही हैं कि इससे क्षुब्ध होकर उनका परिवार घर छोड़कर शहर में डेरा ले रखा है.

इसे भी पढ़ें : कहीं एनकाउंटर न कर दे योगी की पुलिस, इस डर से रांची में छुपा था यूपी का मोस्ट वांटेड

इस संबंध में थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि पानी पर रोक के मामले में महादेव यादव को समझाया गया है. उसे पानी भरने से रोकने का अधिकार नहीं है. यदि उसने आगे पानी भरने से रोका तो उसके खिलाफ विधि संवंत कार्रवाई की जायेगी.

Related Articles

Back to top button