
Ranchi: रांची में हाई कोर्ट के समीप एक दिन पूर्व पत्थलगड़ी करने के लिये जुटे पत्थलगड़ी समर्थकों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा है. वह अपने अधिकारों को परिभाषित करता हुआ बैनर लिये हुए हैं और लगातार पारंपरिक गीत गा रहे हैं. राज्यपाल से मिलने की मांग पर अड़े हैं.
मालूम हो कि सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट के समीप बड़ी संख्या पत्थलगड़ी समर्थक जुटे थे. इनके पास शिलापट भी था. पुलिस ने इन्हें पत्थलगड़ी से रोक दिया था. जिसके बाद हंगामा भी हुआ था. पत्थलगड़ी समर्थकों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी. कुडुख नेशनल कौंसिल के बैनर तले कई जिलों से पत्थलगड़ी समर्थक जुटे थे.
इसे भी पढ़ें :पलामू में डॉक्टर के साथ मारपीट, ओपीडी बंद, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
मंगलवार को राजभवन के बाहर जुटे लोगों का कहना है कि वह राज्यपाल से हाई कोर्ट के समीप पत्थलगड़ी करने की अनुमति लेने आये हैं. पड़हा समिति के लोगों का कहना है कि पांचवी और छठी अनुसूची पैरा 6 के उप पैरा 2 के तहत आदिवासियों के अधिकार को यहां की सरकार और अधिकारी लागू नहीं होने देना चाहते. पड़हा समिति ने कहा कि यहां के आदिवासियों का अधिकार कुचला जा रहा है. शोषण के शिकार हो रहे हैं.




