Jamshedpur

यूपीएससी के टॉपरों ने छात्रों के साथ किया अपने अनुभव को साझा, डीसी-एसएसपी ने भी दिए टिप्स

Jamshedpur : नेशनल एसोसिएशन ऑफ सिविल सर्वेन्टस बिहार-झारखंड की पहल पर जमशेदपुर में पहली बार यूपीएससी के टॉपरों के साथ शहर के छात्र-छात्राओं को रू-ब-रू होने का मौका मिला. इस साल के टॉपरों ने अपने-अपने अनुभव साझा किया और यूपीएससी की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं का मार्ग दर्शन किया. कार्यक्रम में जिले के डीसी सूरज कुमार और एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन मुख्य रूप से मौजूद थे.

जमुई से इस साल यूपीएससी में 7 वें रैंक पर रहे प्रवीण कुमार और 500 वें रैंक पर रहे शहर के सन्नी कुमार ने अपने अनुभव को साझा किया. डीसी सूरज कुमार ने कहा कि टॉपरों के मार्गदर्शन से ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं यूपीएससी में उत्तीर्ण हो सके और भारत निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें. वहीं जिले के एसएसपी ने बताया कि ऐसे कई छात्र-छात्राएं कार्यालय में आकर यूपीएससी की तैयारी को लेकर पूछताछ करते हैं, इसलिए इस तरह के वर्कशॉप का आयोजन किया गया है. बच्चे अपनी जिज्ञासा के अनुरूप सवाल-जवाब कर सकें. कार्यक्रम में पहुंचने वाले छात्रों ने कहा कि वे इसका लाभ लेने का जरूर काम करेंगे. जिस तरह की जानकारी मिली है उसका उपयोग करने का काम करेंगे.

इसे भी पढ़ें- चांडिल : हाथियों का झुंड पहुंचा चांडिल डैम, अफरा-तफरी का माहौल

Related Articles

Back to top button