Crime News

आपसी विवाद में पिता ने अपने बेटे को चाकू मार कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Ranchi : राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित हुटुप गांव में बाप ने अपने बेटे को चाकू मार कर घायल कर दिया. आनन-फानन में घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ओरमांझी थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की तो पता चला कि आपसी विवाद में पिता ने बेटे को चाकू मार कर घायल कर दिया था.

इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता केशव महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ में आरोपी पिता केशव महतो ने बताया कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव: हेमंत सोरेन ने सोच-समझकर लिया है यह रणनीतिक फैसला

Related Articles

Back to top button