
Koderma: कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव सहित कांग्रेस के संगठन की मजबूती पर चर्चा कार्यक्रम के तहत पोडैयाहट के विधायक पूर्व मंत्री सह कोडरमा संगठन प्रभारी प्रदीप यादव सोमवार को कोडरमा जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के बीच झुमरीतिलैया स्थित विवाह भवन परिसर पर उपस्थित हुए. कोडरमा जिला कांग्रेस के संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने किया. मुख्य अतिथि श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि आप संगठन के रीढ हैं. निष्ठा पूर्वक आमजन की समस्या का हल करें एवं आमजन को कांग्रेस से जोड़ें.
मौके पर सभी प्रखंड अध्यक्षों को जिला पदाधिकारी के सहयोग से 6 जून से 10 जून तक प्रत्येक प्रखंड में, क्रमशः 6 जून को कोडरमा एवं सतगावां, 7 जून को मरकच्चो, 8 जून को डोमचांच, 9 जून को झुमरीतिलैया नगर एवं 10 जून को चंदवारा एवं जयनगर प्रखंड में बैठक कर आमजन के समस्या का भी हल करने एवं अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस में जोड़ने के कार्य का बंटवारा किया.
कार्यक्रम में जिला सदस्यता प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, प्रभारी वासुदेव वर्मा, अर्जुन पासी, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, तुलसी मोदी, राम लखन पासवान, प्रदीप कुमार सिंह, परेश कुमार सिन्हा, गणेश स्वर्णकार, नारायण वरनवाल, आशीष पांडेय, संजय कुमार शर्मा, भागीरथ पासवान, बेबी सिन्हा, नवनीत ओझा, धीरज कुमार, अरविंद सेठ, मो हुसैन अली, सुबोध कुमार, सहूद खान, केदार राणा, विजय प्रसाद सिंह, प्रभात कुमार राम, राजू सिंह, फहीम खान, अनंत मेहता, अनिल यादव, चांद आलम, भोला दास, सीपी सागर, नागेश्वर राम, रंजीत सिंह, रोहित कुमार, बाल गोविंद पांडेय, मनोज यादव, कुलबीर यादव, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित हुए. मौके पर नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति के लक्ष्मण जी यादव, पंकज बरनवाल, विनीत कुमार सहित समिति के पदाधिकारियों ने होल्डिंग टैक्स के बढ़ोतरी की वापसी हेतु राज्यपाल के नाम विधायक को ज्ञापन सौंपा. धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने किया.
इसे भी पढ़ें:PM CARES for Children: आठ प्रखंडों के 14 लाभुक बच्चों को डीसी ने हेल्थ कार्ड और पासबुक सौंपा




