JharkhandKoderma

कोडरमा : कैमिकल फैक्ट्री मामले में समस्याओं से अवगत हुईं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी

Koderma : ग्रामीणों के मतदान के बहिष्कार के बाद सोमवार को कोडरमा प्रखंड के कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी लालमन्दिग्थु पहुंची. ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्या से अवगत कराया.
ग्रामीणों ने बताया कि चंदवारा प्रखंड के बांडीदिग्थु स्थित शिवम आयरन फैक्ट्री के द्वारा रोजाना काला धुआं, केमिकल युक्त डस्ट एवं अन्य जानलेवा प्रदुषण रोजाना छोड़ा जाता है जो पूरे क्षेत्र की हवा को विषाक्त बना रहा है. इससे यहां के लोग प्रभावित हो रहे हैं. साथ खेती पर भी असर पड़ रहा है.

इसकी शिकायत कई बार वरीय पदाधिकारियों को दी गयी लेकिन आज तक समस्या का निदान नहीं हो सका. व समस्या को सुन सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इस समस्या से मैं अवगत हूं.

इसे भी पढ़ें:दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन गिरफ्तार, हवाला केस में ईडी ने की कार्रवाई

मामले को लेकर कई बार वरीय पदाधिकारियों व प्रदूषण विभाग को सूचना दी गयी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों के सहयोग के लिए हम हमेशा खड़े हैं.

मौके पर उमेश यादव, चमन यादव, भोला यादव, सुनील यादव, दिनेश दास, काशी यादव, मंटू यादव, राजू यादव, लक्ष्मण यादव, दिलीप यादव, बिनोद यादव, प्रकाश यादव, मनोज यादव, विजय यादव, शिवचरण साव, मंटू यादव, मीना देवी, शांति देवी, कुंती देवी, गायत्री देवी समेत कई महिला व पुरुष मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:PM CARES for Children: आठ प्रखंडों के 14 लाभुक बच्चों को डीसी ने हेल्थ कार्ड और पासबुक सौंपा

Related Articles

Back to top button