
Ranchi : राजधानी के निवारणपुर स्थित गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्था आदिम जाति सेवा मंडल में रह रहे निर्धन व अनाथ बच्चों के बीच बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक के एसएमईसी शाखा के अधिकारियों ने कंबल व चादर का वितरण किया.
एसबीआई के एसएमईसी शाखा के एजीएम राजेश कुमार सिन्हा, चीफ मैनेजर समीर कुमार दास एवं कंट्रोल ऑफिसर आलोक प्रकाश शर्मा सहित बैंक के अन्य सहकर्मियों ने व्यक्तिगत स्तर पर पीड़ित मानवता के सेवार्थ सहयोग किया.
इसे भी पढ़ें- सांसद दुबे की पत्नी के मामले में पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, अगली सुनवाई 3 फरवरी को
उक्त अधिकारियों के सौजन्य से संस्था के आश्रम में रह रहे गरीब बच्चों को दोपहर का भोजन भी कराया गया. इस अवसर पर एजीएम राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है.
पीड़ित मानवता की सेवा में प्रत्येक नागरिकों को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए. मौके पर शहर के जाने-माने समाजसेवी व सामाजिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट, झारखंड राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के राज्यस्तरीय सदस्य राकेश कुमार सिंह, आदिम जाति सेवा मंडल के सुंदर मुंडा, अजय श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- सत्ता संरक्षण में रांची में मची है जमीन की लूट, 120 एकड़ जमीन हथियाने का राज खोलेगी भाजपाः दीपक प्रकाश




