
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की ओर से दाखिल क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई हुई. यह मामला देवघर में जमीन खरीद से जुड़े विवाद में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है.
बुधवार को जस्टिस आनंदा सेन की अदालत में सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले के प्रार्थी को नोटिस जारी किया है. अदालत ने अनामिका गौतम के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी रखा है. साथ ही इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 3 फरवरी तय की है.
दरअसल देवघर की एक जमीन खरीद के मामले में विष्णु कांत झा नामक व्यक्ति ने अनामिका गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में कहा गया है कि अधिकारियों की मिलीभगत से राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है. इसमें स्टांप ड्यूटी कम जमा कराई गई है. साथ ही जमीन खरीद में भी गड़बड़ी हुई है.
इसे भी पढ़ें- रांची बार एसोसिएशन की अपील, मास्क लगाकर ही कचहरी परिसर में करें प्रवेश




