JamshedpurJharkhandNEWS

Timken Workers Union : अध्यक्ष के रहते विजय यादव के लिए आसान नहीं होगा यूनियन को चलाना

Jamshedpur  टिमकेन वर्कर्स यूनियन के चुनाव में विजय गुट के सत्ता में आने के बाद गुरुवार को नयी कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई. बैठक में गिरवरधारी गुट से जीते अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आस्तिक महतो भी शामिल हुए. शाम 5 बजे के बाद हुई इस बैठक में अध्यक्ष ने कर्मचारियों के इंसेटिव और इम्प्लाई वार्ड की नौकरी पर जोर दिया और कहा कि इस बारे में प्रबंधन से बात करनी चाहिए. महतो ने कहा कि पहले कर्मचारियों का इंसेटिव काफी मिलता था, लेकिन कंपनी धीरे-धीरे इंसेटिव को कम करती गयी, जबकि कंपनी का उत्पादन और लाभ लगातार बढ़ रहा है. इस पर नये महामंत्री विजय यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रबंधन के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास होगा. उन्होंने मिल-जुलकर कर्मचारियों के हित में काम करने को कहा. प्रबंधन के साथ हुई बैठक में सारे ऑफिस बेयरर्स और कमेटी मेंबर्स का परिचय हुआ. प्रबंधन ने नयी यूनियन को बधाई दी. बाद में यूनियन महामंत्री विजय यादव ने अध्यक्ष आस्तिक महतो को प्लांट विजिट कराया.

 विजय के लिए आसान नहीं होगा एकतरफा फैसला लेना

नयी यूनियन में भले ही विजय यादव को बहुमत है और 13 में से 11 पदाधिकारी उनके हैं, लेकिन अध्यक्ष पद पर आस्तिक महतो की जीत के चलते विजय यादव को एकतरफा फैसला लेना आसान नहीं होगा. हर फैसले में अध्यक्ष की रजामंदी भी होनी चाहिए. वैसे कहा जा रहा है कि अध्यक्ष अकेले कुछ नहीं कर सकते. वह भी बाहरी होने के चलते डे टू डे गतिविधियों में उनका हस्तक्षेप कम रहेगा. यूनियन को करीब से देखने वाले कुछ लोगों का कहना है कि विजय यादव ने विपक्ष में रहते हुए कोर्ट-कचहरी कर सत्ता पक्ष को जिस तरह से परेशान किया, ऐसे में गिरवरधारी गुट भी इतनी आसानी से हार नहीं मानेगा, वह भी तब, जब उनका अध्यक्ष जीता है.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : कला उद्यान कदमा में सजी सुरमई शाम, शास्त्रीय वादन और गायन पर झूमे संगीत प्रेमी

Related Articles

Back to top button