
Giridih: गिरिडीह के मधुबन के पार्श्वनाथ सम्मेदशिखर जी की वंदना के लिए मधुबन पहुंचे राजस्थान के दो जैन तीर्थ यात्रियों की मौत शुक्रवार दोपहर ठंड लगने से हो गयी.
ठंड लगने से हुई जिन तीर्थ यात्रियों की मौत हुई है उनमें राजस्थान के उदयपुर निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश जैन और 62 वर्षीय प्रकाश जी चितौड़ा शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – टंडवा कोल परियोजना के आम्रपाली शिवपुर रेलवे साइडिंग में गोलीबारी, एक की मौत, एक घायल
शवों को राजस्थान भेजा गया
दोनों की मौत की जानकारी फैलने के बाद राजस्थान के उदयपुर से आये यात्रियों के जत्थे में भी कोहराम मच गया. इस दौरान दोनों तीर्थयात्रियों को दोपहर बाद पहाड़ से उतारा गया. इस बीच दोनों के शव को एंबुलेंस से राजस्थान भेजा गया. जानकारी के अनुसार उदयपुर निवासी ओमप्रकाश और प्रकाश जब अपने जत्थे के साथ भगवान पार्श्वनाथ की वंदना के लिए पारसनाथ पहाड़ पर चढ़ाई शुरु किये, तो पहाड़ में अत्यधिक ठंड लगने से प्रकाश जी चितौड़ पहाड़ के चैपडाकुंड के समीप बीमार पड़ गये. मृतक प्रकाश के साथ उनकी पत्नी निर्मला देवी भी मौजूद थीं. वहीं दूसरे तीर्थयात्री ओमप्रकाश पहाड़ को करीब तीन-चार किमी चढ़ते ही ठंड लग गयी.
इसके बाद यात्रियों के जत्थे दोनों को किसी तरह से पहाड़ से नीचे उतारा और इलाज किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. बतातें चले कि राजस्थान से 40 जैन तीर्थयात्रियों का जत्था सम्मेदशिखर जी की वंदना के लिए मधुबन पहुंचा था.
इसे भी पढ़ें – प्रथम उप समाहर्ता परीक्षा जेपीएससी ने चौथी बार रद्द की, चुनाव से पहले निकाला विज्ञापन, नतीजों के बाद किया रद्द



