
New Delhi: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों की आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक हो रही है. इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं.बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी आगामी 16-17 जनवरी को प्रस्तावित है. सूत्रों के अनुसार, आज हो रही राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. आज की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. साथ ही बैठक की जगह और अन्य इंतजामों पर भी चर्चा की जाएगी. ऐसी खबर है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी का फोकस इस साल नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर रहेगा. जिन राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और मिजोरम शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: हज यात्रा को लेकर सऊदी अरब का बड़ा फ़ैसला





