National

हज यात्रा को लेकर सऊदी अरब का बड़ा फ़ैसला

New Delhi: सऊदी अरब ने इस साल हज जाने वालों की संख्या और उम्र से जुड़ी पाबंदी हटा दी है. समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, हज और उमराह संबंधी मामलों के मंत्री तौफ़िक़ अल-राबिया ने मीडिया को ये जानकारी दी. उन्होंने कहा, “इस साल हज यात्रियों की संख्या कोरोना वायरस से पहले के समय जितनी रहेगी. हज आने वालों के लिए उम्र की भी कोई पाबंदी नहीं होगी.” हज हर साल होने वाला धार्मिक आयोजन है, जो इस साल जून महीने में होगा.
इसे भी पढ़ें: Giridih: पारसनाथ को लेकर पारा गर्म, आदिवासियों का जुटान शुरू, मधुबन बंद, प्रशासन सतर्क

इस्लाम के पांच फ़र्ज़ में से एक फ़र्ज़ हज है. बाकी के चार फ़र्ज़ हैं- कलमा, रोज़ा, नमाज़ और ज़कात. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक़, शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम हर मुसलमान पर अपनी ज़िंदगी में कम से कम एक बार इस फ़र्ज़ को निभाने का दायित्व होता है. गल्फ़ न्यूज़ की रिपोर्टके अनुसार, साल 2019 में क़रीब 25 लाख लोगों ने हज किया था. हालांकि, इसके बाद के दो सालों में कोरोना महामारी की वजह से यात्रियों की संख्या सीमित कर दी गई थी. इस दौरान केवल 65 साल तक के लोग ही हज यात्रा पर जा सकते थे. साल 2022 में करीब 9 लाख यात्री हज पहुंचे थे, जिनमें से 7 लाख 80 हज़ार विदेशी थे.

Related Articles

Back to top button