
Ranchi : शहर में पुलिस के द्वारा मटका खेले जाने वाले जगहों पर छापेमारी की गयी है. जिससे की मटकाबाजों पर लगाम लगी है और वर पुलिस की कार्रवाई की वजह से अंडरग्राउंड हो गए है. जिससे कि जहां मटका का खेल होता था, वहां ना तो मटका खेलने वाले और ना ही खेलाने वाले नजर आते हैं. वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि मटका के खेल पर लगाम लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की छापेमारी होती रहेगी.
हर दिन दांव पर लगते हैं लाखों रुपये
मटके के खेल में हर दिन लाखों रुपये दांव पर लगते हैं. शहर के कई इलाकों में मटका का खेल होता है .जिसकी जिम्मेवारी उस क्षेत्र के दबंग किस्म के लोगों के जिम्मे में होती है. काउंटर पर भी वैसे लोग ही बैठते हैं जो उस क्षेत्र के लोगों को पहचानते हैं. मटका के खेल का हिस्सा कुछ खास लोगों के पास भी जाता है.
इसे भी पढ़ेंःबाढ़ त्रासदी के बाद अब रैट बुखार की चपेट में केरल, 12 लोगों की मौत
कहां कहां होता मटका का खेल
शहर में मटका का खेल लगभग सभी इलाकों में चलता है. जिसमें चुटिया, रातू रोड, पिस्का मोड़, कांके ,आईटीआई बस स्टैंड के पीछे ,अरगोड़ा, धुर्वा, जगन्नाथपुर सहित अन्य इलाकों में मटका का खेल चलता है.
दो तरीके से दांव पर लगाए जाते हैं पैसे
मटका के खेल में दो तरह से रुपये दांव पर लगते हैं. पहला दांंव सिंगल नंबर पर और दूसरा दांव जोड़ा नंबर पर लगता है. सिंगल नंबर पर 10 रुपये का दांव लगाने पर अगर वह नंबर शाम में खुल जाता है तो 90 रुपये मिलते हैं यानी कि 80 रुपये का फायदा. वहीं जोड़ा नंबर में दौड़ लगाने पर अगर लकी नंबर खुला तो 10 रुपये का 800 रुपये मिलते हैं यानी 790 रुपये का फायदा.
इसे भी पढ़ेंःसूचना मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरीः ‘दलित’ शब्द के इस्तेमाल से बचे मीडिया
पुलिस को भी मिलता है पैसा
मटका के खेल से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि इस खेल को चलाने के लिए पुलिस को भी पैसा दिया जाता है. संबंधित थाने को खेल में रोक-टोक नहीं करने के लिए हर महीने 30 से 50 हजार रुपए दिए जाते हैं. और अगर पैसे पहुंचने में थोड़ी देरी हो जाती है तो वसूली के लिए भी आ जाते हैं.
क्या कहते हैं एसएसपी
रांची अनीश गुप्ता कहते हैं कि शहर में मटके के खेल पर रोक लगाने के लिए शहर के सारे डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया है. सात ही मटकबाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंःजोधपुरः भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सेफ




