
Thiruvananthapuram: केरल सरकार ने अगले एक साल तक राज्य में किसी तरह का कोई भी जश्न आयोजित नहीं होगा. इसी के साथ केरल ने राज्य में आयोजित होने वाले इंटरनेशलन फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरला, यूथ फेस्टिवल जैसे कई सरकारी आयोजनों को रद्द करने का फैसला लिया है.
इसे भी पढ़ें: बाढ़ त्रासदी के बाद अब रैट बुखार की चपेट में केरल, 12 लोगों की मौत
केरल सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय राज्य में भीषण बाढ़ से हुई अपूरणीय हुई क्षति के कारण लिया है. सरकारी बयान में कहा गया है कि ‘राज्य अभी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है इसको देखते हुए केरल सरकार ने ये फैसला लिया है.’
केरल में हर साल की तरह इस साल भी इंटरनेशनल केरल फिल्म फेस्टिवल, स्कूल यूथ फेस्टिवल के अलावा टूरिज़्म से जुड़े कई कार्यक्रम होने थे. इतना ही नहीं इन सभी कार्यक्रमों पर खर्च होने वाले सरकारी पैसों का इस्तेमाल अब केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: चीन ने कहा झारखंड में निवेश का बेहतर माहौल, सीएम ने दिया चीनी कंपनियों को न्योता
केरल में बाढ़ के बाद रैट फीवर की महामारी
केरल में बाढ़ के प्रभाव के बाद अब ‘रैट फीवर’ का खौफ फैल रहा है. इसके अलावा कई अन्य तरह की बीमारी, बुखार की खबरें भी आ रही हैं.
केरल के ज्यादातर हिस्सों से बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब वहां बुखार की परेशानी ने घर कर लिया है. इस बीमारी के कारण राज्य में अभी तक 12 मौतें हो गई हैं.
रैट फीवर के खौफ को देखते हुए राज्य में तीन हफ्ते के लिए हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है. कोझिकोड और पथानमतिट्टा जिलों में 71 और लोगों में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं. यह बीमारी जानवरों से इंसानों में फैलती है और बाढ़ के दौरान इसका खतरा बढ़ जाता है.




