Crime NewsJharkhandLohardaga

होटल संचालक सहित 18 जुआरी गिरफ्तार, एक लाख 72 हजार नकद बरामद

Lohardaga: लोहरदगा पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 19 लोगों को बक्शीडीपा के होटल रेड रॉक में जुआ खेलते हुए पकड़ा गया. होटल मालिक रामू साहू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जुआरियों के पास से एक लाख 70 हजार रुपए नकद और 18 मोबाइल जब्त किए गए हैं.

इसे भी पढ़ेंःराज्य के नये मुख्य सचिव होंगे देवेंद्र कुमार तिवारी ! सुखदेव सिंह के नाम पर भी चर्चा

लोहरदगा एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि जुए के संगठित और सुनियोजित अड्डे होटल रेड रॉक में चलाए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी अजय कुमार और सेन्हा थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद की अगुवाई में छापामारी टीम बनाई गई. पुलिस की दबिश इतनी सटीक और पुख्ता थी कि जुआरियों को फरार होने का मौका ही नहीं मिला.

इसे भी पढ़ेंःखदान लीजधारकों के पास 2040 करोड़ बकाया, 62 कोल ब्लॉक में 40 को खनन का लाइसेंस ही नहीं, सालाना 1120 करोड़ का नुकसान

गिरफ्तार लोगों के नाम

पकड़े गए जुआरियों में बख्शीडीपा निवासी मुरारी कुमार साहू, वार्ड 22 के निवासी सुधीर कुमार, थाना टोली निवासी सरवर आलम, बक्सीडीपा निवासी मुंद्रिका यादव, यहीं के विकास कुमार, पतराटोली निवासी कमलेश प्रसाद साहू, बीआई डी निवासी रोहित कुमार, बरवा टोली निवासी बृजेश साहू, कालीचरण साहू, दिनेश साहू, घाघरा के आशीष कुमार सिंह, नवाडी पाड़ा के प्राण कुमार, कोर्ट रोड लोहरदगा के उमेश साहू, घागरा के बबलू कुमार गुप्ता, घाघरा के ही गिरि रंजन सिन्हा, वार्ड नंबर 19 निवासी आकाश कुमार, वार्ड नंबर 15 निवासी अरविंद कुमार सिंह और सरना टोली निवासी विनोद साहू शामिल हैं.

सभी को थाना से ही बेल दे दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अन्य स्थानों पर जुएबाजी में लिप्त लोगों में हड़कंप है. वही आम शहरवासी पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button